NEWSUttar Pradesh

भाजपा कानपुर उत्तर के राम लला व पनकी मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के राम लला मंडल और पनकी मंडल में रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता 24×7 सेवा कार्य में समर्पित रहता है।

अनिल दीक्षित ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का वितरण जैसे कई सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश भदौरिया, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, अजय शुक्ला, राजा पंडित, जितेंद्र गांधी, धर्मेंद्र यादव, अभिषेक सेंगर, सचिन दिवाकर, अभिषेक सिंह और दीपू राजवत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button