NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

  • विशाल कुमार

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा की उपस्थिति में थाना अचलगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.02” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज, बंथर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन थाना अचलगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button