NEWSUttar Pradesh

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर नगर ने दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day) के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कानपुर नगर द्वारा “बेसिक लाइफ सपोर्ट” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में दुर्घटना एवं आपदा प्रबंधन, हृदयघात, सीपीआर, बैंडेज, घावों के प्रकार, फ्रैक्चर, जलने की स्थिति, सर्पदंश, घायलों का सुरक्षित परिवहन, सदमा (शॉक), चोकिंग एवं अन्य आपातकालीन चिकित्सीय परिस्थितियों में प्रथम प्रतिवादी (First Responder) की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) तथा रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर नगर के सचिव डॉ. आर. के. सफ्फण एवं प्रशिक्षक लखन शुक्ला द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button