संत कबीर नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प

नशाखोरी के विरुद्ध जनांदोलन का आगाज़
- दिवाकर गुप्ता
संत कबीर नगर। विकास खण्ड सांथा में आज “देश प्रथम – अवैध ड्रग मुक्त जनपद” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने नशाखोरी की गंभीर समस्या पर अपने विचार रखे और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बच्चियों और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आयोजक प्रदीप सिसोदिया का आभार जताया, जिन्होंने इस जागरूकता अभियान की शुरुआत कर समाजहित में बड़ा कदम उठाया।

प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि आज युवाओं को अवैध ड्रग कारोबारियों ने अपने जाल में फंसा लिया है। होटलों, रेस्टोरेंटों, स्कूलों और कॉलेजों के बाहर नशे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। यहां तक कि गांवों की छोटी-छोटी दुकानों और हैंडलरों के माध्यम से भी बच्चों तक ड्रग पहुँचाई जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए एक गोपनीय संगठन तैयार किया जाए, जो प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक निंदा दोनों के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरण करे।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेश सिंह, विपिन कुमार (मेहदूपार), वीरेंद्र पाण्डेय (सांथा), मोहम्मद शकील (प्रधान सांथा), जटाशंकर पाण्डेय (अमरगढ़), हफीजुर्रहमान खान (अध्यापक सवरी), राम दीन (कर्मा), महमूद आलम (धरसिंहवा), पंकज कपूर (खेसरहा), सर्वजीत (मीरामूर), अनूप कुमार राय (प्रधान जसवल), सुभांशधर द्विवेदी (प्रधान नाकही), अतीक अंसारी (प्रधान बेलवा मिश्र), इलियास अहमद, मोहम्मद शाहिद रजा, प्रभाकर राव (बौर व्यास), धर्मेंद्र सिंह (चौरही), अबरार अहमद (प्रधान लेडवा श्रीपाल) और वलीउल्ला (अमथरी) उपस्थित रहे।



