सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में उमड़ी युवा ऊर्जा — राकेश सचान ने स्व. हरमोहन सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। सी०एच०एस० एजुकेशन सेंटर, अकबरपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी की 104वीं जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया और खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि समाज में ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बने।

कार्यक्रम में स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि उनके आदर्श और समाजसेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



