NEWSUttar Pradesh

हैलट अस्पताल को मिले 20 नए वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग को 20 वेंटिलेटर की मंजूरी मिल गई है। करीब दो महीने पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन ने इन वेंटिलेटरों की मंजूरी ईसीआरपी (Emergency COVID Response Package) योजना के तहत दी है। सभी वेंटिलेटर मेडिसिन विभाग के इंटेंसिव केयर वार्ड (ICW) में लगाए जाएंगे।

इन वेंटिलेटरों के लगने से गंभीर मरीजों को अब आईसीयू में शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों के इलाज में तेजी आएगी और आपात स्थितियों में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि यह सुविधा अस्पताल की क्रिटिकल केयर सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Related Articles

Back to top button