CSJM विश्वविद्यालय में ‘Youth Against Drugs’ अभियान, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ


नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन
- सरबजीत सिंह
कानपुर नगर। CSJM विश्वविद्यालय, कल्याणपुर में “Youth Against Drugs” कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
एडीसीपी ने दिलाई शपथ, युवाओं से की अपील
अपर पुलिस उपायुक्त (SOG) सुमित सुधाकर रामटेके ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।
नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम के दौरान कानपुर नगर में अवैध मादक पदार्थों एवं उनसे संबंधित अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के स्वास्थ्य, सामाजिक और व्यवहारिक दुष्प्रभावों से भी युवाओं को अवगत कराया गया।
उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का संदेश
युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त सुमेध जाधव सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



