JRJK एकेडमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, डॉ. संदीप ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

- अमन कुमार
झांसी। पंचवटी स्थित दुल्हन वाटिका में शुक्रवार को जेआरजेके एकेडमी का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय पहारिया उपस्थित रहे, जिनका शिक्षकों, निदेशकों और विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह की शुरुआत एकेडमी के निदेशक प्रदीप राय और रीना राय द्वारा अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्या स्वाति गौड़ ने विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभाओं की भरपूर सराहना की और शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय समाज का निर्माण करता है और बच्चों की शिक्षा व संस्कार ही राष्ट्र की प्रगति का आधार हैं।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हुई। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का सफल समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रवेंद्र सिंह, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राकेश अहिरवार, राजू सेन, दीक्षा साहू, मुस्कान विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जेआरजेके एकेडमी द्वारा आयोजित यह वार्षिक दिवस शिक्षा, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम साबित हुआ और सभी के लिए प्रेरणादायक रहा



