BundelkhandNEWS

उरई में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की बैठक, बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने पर जोर

तरुण कुमार

जालौन( उरई)। आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा लखनऊ के महासचिव रामानन्द कटियार ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं रेडक्रास सोसाइटी शाखा जालौन के अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ उपाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एन.डी. शर्मा ने अतिथियों के स्वागत से किया। तत्पश्चात् सचिव डा. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

महासचिव रामानन्द कटियार ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी समाज के सहयोग और डोनेशन से संचालित संस्था है। उन्होंने जनपद स्तर पर बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने और 200–300 लोगों की रक्तदाता श्रृंखला बनाने पर बल दिया। साथ ही नेत्रदान एवं देहदान के लिए प्रेरित करने, विद्यालयों में जूनियर रेडक्रास की स्थापना तथा प्राइवेट चिकित्सालयों, मेडिकल स्टोर संचालकों और विद्यालयों को वार्षिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने समिति से क्षय रोगियों और एचआईवी रोगियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की भी अपील की। कटियार ने जनपद में शीघ्र रेडक्रास भवन निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि भवन हेतु जमीन का चिन्हीकरण किया जा चुका है और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।

बैठक में चेयरमैन डा. नरेश कुमार वर्मा, लक्ष्मणदास बवानी, युद्धवीर सिंह, अभय द्विवेदी, अलीमसर, गरिमा पाठक द्विवेदी, पूजा सिंह सेंगर, श्रीकान्त शर्मा, महावीर त्रिसौलिया, डा. के.एन. सिंह, संजय गुप्ता, डा. नितिन मित्तल, अवधेश सिंह, प्रतापचन्द्र इटौदिया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button