NEWSUttar Pradesh

कानपुर उत्तर BJP कार्यालय में सेवा पखवाड़ा समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में आज सेवा पखवाड़ा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वदेशी मेला/प्रदर्शनी, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन पार्क, गांधी जयंती तथा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जैसे आयोजनों की जिम्मेदारी संयोजकों और सह-संयोजकों को सौंपी गई है।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक जारी रहेगा, जिसमें अब तक 15 हजार से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती तक चलेगी।

बैठक में अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय पटेल, सीमा एमबीए, जन्मेजय सिंह, सतेंद्र नाथ पांडेय, पारस मदान, ऋचा सक्सेना, रोहित साहू, अनुप्रिया दोषी, नवाब सिंह, अमित बॉथम, विधि राजपाल, पूनम कंवर और रामकुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button