कानपुर देहात: भाजपा की जिला कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान पर हुआ मंथन


- विवेक कुमार
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के “सेवा पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित सभागार में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी नेताओं ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों और समाजहित से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की।
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य
नेताओं ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, स्वच्छता, जागरूकता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा भाव’ से प्रेरित जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से पार्टी संगठन समाज के विभिन्न वर्गों तक सक्रिय रूप से जुड़ने का कार्य कर रहा है।

पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष वंशलाल कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह सिसौदिया, मदन पांडेय, राजेश सचान, राम मिश्रा, बबलू शुक्ल, रामजी गुप्ता सहित पार्टी के जिला/मंडल स्तर के संयोजक, सह संयोजक, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री और मंडल अध्यक्ष भी कार्यशाला में शामिल हुए।

चुनावों पर भी चर्चा
कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के साथ-साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान, एमएलसी (शिक्षक/स्नातक) चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



