NEWS
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की शिष्टाचार भेंट

- अर्निका द्विवेदी
कानपुर नगर। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज राजभवन श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल माननीय श्री मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

सांसद रमेश अवस्थी ने उपराज्यपाल को उत्तर प्रदेश की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और दोनों नेताओं ने देशहित में किए जा रहे कार्यों पर विचार साझा किए। बैठक को सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक संवाद का प्रतीक माना जा रहा है।



