BundelkhandNEWS
झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

- अमन कुमार
झाँसी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात मुस्तरा रोड पर शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शहंशाह के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी जावेद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर बैठा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब पाँच लाख रुपये मूल्य का एल्युमीनियम स्क्रैप, एक तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए। यह स्क्रैप हाल ही में कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी प्रकाश जायसवाल के गोदाम से चोरी हुआ था।
कार्रवाई की प्रमुख बातें:
- मुठभेड़ में बदमाश शहंशाह घायल, साथी जावेद गिरफ्तार
- चोरी का एल्युमीनियम स्क्रैप, तमंचा और कारतूस बरामद
- दोनों पर लूट व चोरी सहित दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज
- फरार साथियों की तलाश में छापेमारी तेज
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यह सफलता सतत निगरानी और रणनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



