NEWSUttar Pradesh

पुलिस की कार्रवाई पर अधिवक्ताओं का विरोध, राज्यपाल को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

बनारस में अधिवक्ता पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई कार्यवाही न्यायिक व्यवस्था के विपरीत : मुलायम सिंह यादव

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। बनारस में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए राज्यपाल को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता और उनके परिवार पर अदालत के भीतर और बाहर बिना कारण हमले हो रहे हैं, जो न्यायिक व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के शासन को बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पुलिस द्वारा बार-बार किए जाने वाला दुर्व्यवहार अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर, रमेश चंद्र सिंह गौर, धर्मेंद्र सिंह यादव, अमित शुक्ला, रोहित कुमार शुक्ला, उपदेश कुमार यादव, वकार अहमद, वीरेंद्र सिंह कटियार, बृजेंद्र कुमार सिंह चौहान, महेंद्र कुमार पाल, संतराम सिंह, दिनेश संखवार, डीके सिंह, रजनी पांडे, प्रीति त्रिपाठी और महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button