NEWS
प्रदेशभर में शुरू हुई सपा की ‘पीडीए पंचायत’, घर-घर पहुँचेगा संदेश

- प्रज्ञा सिंह
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह अभियान 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लगातार जारी रहेगा।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे घर-घर जाकर पीडीए पर्चा पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि प्रभुत्ववादी सोच और उनके सहयोगियों ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का विरोध किया है। बाबा साहेब ने संविधान बनाकर शोषण और नकारात्मक प्रभुत्व पर रोक लगाई थी, इसलिए प्रभुत्ववादी ताकतें समय-समय पर उनका अपमान करने वाले बयान देती रही हैं।



