मिशन शक्ति फेज़–5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता अभियान आयोजित

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। 14 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज़–5 के तहत महिला थाना मिशन शक्ति टीम और ट्रैफिक पुलिस, कानपुर नगर ने संयुक्त रूप से आर. वी. एम. इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और ट्रैफिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में महिला थाना टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 101, 102, 108, 1090, 1098, 1076, 181, 112, 1930 आदि की जानकारी दी और उनके सही उपयोग और महत्व को समझाया।

साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व पर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मिशन शक्ति टीम और ट्रैफिक पुलिस ने सम्मानित किया। NCC के कैडेट्स और विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंत में, मिशन शक्ति टीम ने उन विद्यार्थियों के नाम नोट किए जिन्होंने आगामी मिशन शक्ति अभियानों में भाग लेने की इच्छा जताई।



